ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सैनिकों को किया सैल्यूट

भास्कर न्यूज | हजारीबाग पुराना धरना स्थल के नजदीक अशोक राम की अध्यक्षता में खतियानी परिवार की एक बैठक हुई। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की गई। लोगो ने कहा की भारत सरकार ने भारतीय सेना को खुली छूट देकर एक साहसी काम किया है। वहीं भारतीय सेना ने आतंकवादियों की कैंप को निशाना बनाकर उसको नष्ट कर दिया। जिसमें सैकड़ो आतंकियों को मार डाला। इस कार्रवाई में महिला लेफ्टिनेंट सोफिया कुरैशी एव लेफ्टिनेंट कर्नल विंग कमांडर बायोमिका सिंह को भी खतियानी परिवार सेल्यूट करता है। खतियानी परिवार ने रांची विश्वविद्यालय का नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नाम हटाते हुए, झारखंड प्रदेश के शहीद दुखा भगत के नाम से रखा गया है उसे निर्णय का ही सराहना की गई। बैठक में मोःहकीम, प्रदीप प्रसाद मेहता,गोविंद यादव, सुरंजन कुमार, अमर कुमार गुप्ता, बोधी साव , मोहम्मद मोबिन, सोनू दास सहित कई लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *