डीडीसी ने सोलर सिंचाई इकाई बुरजू का उद्घाटन किया

भास्कर न्यूज|गुमला उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो द्वारा घाघरा प्रखंड में स्थित सोलर सिंचाई इकाई बुरजू का उद्घाटन किया गया। प्रदान और संबंधित विभाग द्वारा बुरजू गांव में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य किया जा रहा है चाहे वह पीने के पानी की व्यवस्था हो या वर्षा जल संचयन का कार्य। गांव मे जंगल संरक्षण एवं वर्षा जल संचय के ऊपर भी काम हुआ है, गांव मे अभी तक 18 बोल्डर के बांध बंधे जा चुके है, जिससे वर्षा का पानी गांव मे संचय होना शुरु हुआ है। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त ने एचडीएफसी परिवर्तन प्रोजेक्ट के तहत गांव में बने कुएं का उद्घाटन किया तथा वर्मी कम्पोस्ट यूनिट का निरीक्षण भी किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओं दिनेश कुमार, प्रदान से जयदीप, रौशन, अभय, रतनेश, ओमप्रकाश एवं चुन्दरी की मुखिया बिनीता कुमारी, एवं अन्य ग्रामीण शामिल थे। ये कुआं से टोली के सभी लोग 45 परिवार के लिए पीने के पानी के लिए मदद होगा। साथ ही सोलर सिंचाई एवं कुआं मिलाकर कुल 20-22 एकड़ भूमि और सालो भर सिंचाई का साधन होगा। जिससे लोग खेती कर अपनी आजीविका बढ़ा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *