बाजार टांड़ व बस स्टैंड से अवैध शराब जब्त

गुमला| उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार दोपहर 3 बजे उत्पाद विभाग ने बाजार टांड़ और बस स्टैंड में छापामारी की। अभियान में 30 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई। बस स्टैंड से 20 लीटर हड़िया भी बरामद कर नष्ट किया गया। उत्पाद अधीक्षक प्रदीप करमाली ने बताया, शहर में कई जगहों पर अवैध महुआ चुलाई शराब बेची जा रही है। इससे युवा और स्कूली छात्र इसकी लत में पड़कर जीवन बर्बाद कर रहे हैं। सड़क हादसे और अपराध भी बढ़ रहे हैं। गुमला|व्यवसायी सह चैंबर के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल स्वेता का आकस्मिक निधन हो गया। वे बीमार चल रहे थे। शुक्रवार की रात अपने आवास में आंखिरी सांस ली। वे गुमला के कई सामाजिक संगठन से भी जुड़े थे। चैंबर अध्यक्ष राजेश सिंह ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि अनिल हम सबके वरिष्ठ साथी थे और एक अच्छे व्यवसायी थे। शोक प्रकट करने वालों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, राजेश लोहानी, सचिव बब्लू वर्मा, गुन्नू शर्मा, अमित मंत्री, गुरमीत सिंह, नीरज गुप्ता, अनिकेत कुमार, संजीव शर्मा, बृज फोगला आदि शामिल हैं। पालकोट|पालकोट थाना के अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग किशोरी से जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होने पर भुक्तभोगी किशोरी के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। इस मामले को लेकर पीडिता के बयान पर पालकोट पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को शुक्रवार को जेल भेज दिया है। गुमला| भरनो अंचल के कुल 24 राजस्व ग्रामों में 1932 खतियानी जमीन से संबंधित पुराने खातों के स्थान पर अद्यतन खातों की सूची तैयार कर प्रकाशित की गई है। यह सूची अंचल कार्यालय भरनो, संबंधित पंचायत कार्यालय एवं निबंधन कार्यालय में उपलब्ध कराई गई है। जमीनधारी अपने नजदीकी किसी भी उपरोक्त कार्यालय में जाकर अपने पुराने खाते के आधार पर नए खाते की सूची में अपने प्लॉट, जमीन संख्या का मिलान कर सकते हैं। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य पुराने रैयतों, खाता धारकों के भूमि विवरण को ऑनलाइन डाटाबेस में दर्ज कराना है। ताकि भविष्य में भूमि से संबंधित समस्या न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *