भरनो| प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने वरीय अधिकारियों के आदेशानुसार शनिवार को प्रखंड के दुम्बो पंचायत में कई लाभुकों का अबुआ आवास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।साथ ही जो लाभुक अभी तक आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं वैसे लाभुको को जल्द से जल्द आवास का कार्य शुरू करने की चेतावनी दी। इस संबंध ने बीडीओ ने बताया कि दुम्बो पंचायत में 22 ऐसे अबुआ आवास के लाभुक हैं जो 6 महीने पहले प्रथम किश्त का पैसा लेकर कार्य प्रारंभ भी नहीं किए हैं,ऐसे लाभुको के घर जाकर जल्द से जल्द आवास का कार्य शुरू करने की चेतावनी दी गई है,अन्यथा करावाई की जाएगी। सरकार के आदेशानुसार अबुआ आवास का पैसा लेकर अधिकतम 150 दिनों तक कार्य शुरू कर देना है। इस मौके पर दुम्बो पंचायत के मुखिया जयराम उरांव, स्वयं सेवक सहित अन्य कर्मी व आवास योजना के लाभुक उपस्थित थे।


