वित्त मंत्री व सांसद अरोड़ा ने हमले में घायल पीड़ितों से मुलाकात की

भास्कर न्यूज | लुधियाना वित्त मंत्री हरपाल चीमा और सांसद संजीव अरोड़ा ने पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले में घायल पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने हमले की कड़ी निंदा की और प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद की बात कही। वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने शनिवार को दयानंद मेडिकल कॉलेज (डीएमसी) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फिरोजपुर जिले में पाकिस्तान द्वारा किए गए एक हमले में घायल नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित परिवारों के साथ बातचीत कर उनकी बात सुनी और सरकार से हर मदद दिलाने की बात कही।मंत्री चीमा ने बताया कि घायलों को हमले में गंभीर जलन की चोटें आई हैं और वर्तमान में डीएमसी में व्यापक चिकित्सा देखभाल प्राप्त कर रहे हैं। निर्दोष नागरिकों के खिलाफ इस तरह के कायरतापूर्ण कृत्य पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। पाकिस्तान के कृत्य निंदनीय हैं और कड़ी से कड़ी निंदा के पात्र हैं। सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार पीड़ितों की सहायता के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। दोनों ने अस्पताल के अधिकारियों से भी मिलकर दी जा रही चिकित्सा देखभाल की समीक्षा की। उन्हें डीएमसी लुधियाना में घायलों को दी जा रही सावधानीपूर्वक चिकित्सा उपचार के बारे में बताया गया। वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। वित्त मंत्री चीमा ने इस चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करने में जनता से शांति और एकता की अपील भी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *