डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

लुधियाना| भारत और पाक में तनाव के बीच भाजपा के शिष्टमंडल ने डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन से मुलाकात कर आपातकालीन स्थिति में हरसंभव मदद की बात कही है। उन्होंने इस संबंध में मेमोरेंडम भी डीसी को सौंपा है। शनिवार को भाजपा लुधियाना के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने डीसी कार्यालय पहुंचकर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन को ज्ञापन सौंपा। इस पत्र में उन्होंने आग्रह किया कि भारत-पाक में तनाव को देखते हुए अगर शहर में कोई भी आपातकाल स्थिति आती है और वह किसी भी तरह की ड्यूटी लगाए जाने पर भाजपा के कार्यकर्त्ता प्रशासन के साथ सहयोग के लिए तैयार है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं की लिस्ट भी उन्हें सौंपी। भाजपा अध्यक्ष धीमान ने कहा कि अगर शहर को कोई भी आपातकाल स्थिति आती है चाहे युद्ध हो या बाहरी आक्रमण, उसके लिए भाजपा के कार्यकर्त्ता हमेशा तैयार रहेंगे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल, प्रदेश खजांची गुरदेव शर्मा देबी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *