लुधियाना |स्टेट जीएसटी की टीम ने शनिवार को लुधियाना रेलवे स्टेशन के बाहर रेड की। टीम ने वहां से आगरा-होशियारपुर एक्सप्रेस ट्रेन में आए बिना बिल के 14 नगों को कब्जे में लिया है। इनमें जूते बताए जा रहे हैं। जीएसटी अधिकारियों का कहना है कि माल की वेरीफिकेशन की जाएगी। उसके बाद ही इस पर जुर्माना लगाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक शनिवार को जीएसटी के मोबाइल विंग के इंस्पेक्टर रोहित बांसल व उनकी टीम ने स्टेशन के बाहर रेड की। टीम ने माल गोदाम के रास्ते बाहर निकले 2 रेहड़ों को काबू किया। दोनों रेहड़ों पर माल के 14 नग थे। टीम ने रेहड़ा चालकों से बिल मांगे, लेकिन वह बिल नहीं दिखा पाए। इसके बाद टीम ने इस माल का नोटिस काटकर दिया।


