सीकेडी के पदाधिकारी जगजीत व सुखजिंदर प्रिंस हुए सम्मानित

भास्कर न्यूज | अमृतसर विश्व सिख चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित इंडिया बिजनेस सम्मिट के तहत चीफ खालसा दीवान के उपप्रधान जगजीत सिंह और ऑनरेरी सचिव सुखजिंदर सिंह प्रिंस को विशेष अवार्ड से सम्मानित किया गया । विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। विश्व सिख चेंबर ऑफ कॉमर्स के ग्लोबल चेयरमैन परमीत सिंह चड्ढा और अमृतसर चैप्टर के चेयरमैन राजिंदर सिंह मरवाहा ने जगजीत सिंह को सफल कारोबारी , जबकि सुखजिंदर सिंह प्रिंस को सफल प्रबंधन अवार्ड से नवाजा गया । चड्डा व मरवाहा ने दोनों को सिरोपा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । गौरतलब है कि जगजीत सिंह ने चंद सालों में ही सीकेडी के सदस्य से उपप्रधान पद तथा सुखजिंदर प्रिंस ने भी कुछ सालों में ही अपनी मेहनत , लगन के बल पर सदस्य से सचिव पद क सफर तय किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *