श्री राम और भगवान शंकर भी शक्ति की उपासना करते थे: शुभम तिवारी

भास्कर न्यूज | अमृतसर चौक फव्वारा स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती बड़ा मंदिर रघुनाथ में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथा सुनने कई भक्त पहुंचे। बयास गद्दी पर विराजमान पंडित शुभम तिवारी ने कथा का प्रसंग सुनाते कहा श्रीराम और भगवान शंकर भी शक्ति की उपासना करते थे। वहीं प्रतिदिन मिट्टी का शिवलिंग बनाकर प्रभु राम जी उन्हें पूजते थे। महाराज ने कहा कि माता सीता ने भी शक्ति की उपासना की। जब राम जनकपुर पहुंचे गुरुजनों के पूजन के पुष्प लेने वाटिका गए तभी सीता जी वहां पहुंची। सीता जी को भगवान राम जी के दर्शन हुए। राम उनके मन में बसे और सीता जी भगवती पूजा करने के लिए भगवती भवन में गई और मां ने उन्हें आशीर्वाद दिया। जनक जी भी गणपति, शिव और शक्ति के उपासक थे। महाराज ने कहा शुद्धि से बुद्धि का निर्माण होता है और पानी से वाणी बनती है। अन्न से मन बनता है संग से रंग चढ़ता है। इसलिए शुद्ध मन से प्रभु का सिमरन करें। कथा के अंत में आरती करके प्रसाद बांटा। इस मौके पर संजय सेठ, दिनेश सिंगला, दीपक, मनोज अग्रवाल, भावना, नरेश अग्रवाल, अनुपम गोयल समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *