हमें गृहस्थ में रहते भी भगवान की भक्ति करनी है: कुरेशाचार्य

भास्कर न्यूज | अमृतसर दुर्ग्याणा के न्यू अमृतसर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कई भक्तजन पहुंचे। अयोध्या धाम से पधारे कथा ब्यास आचार्य कुरेशाचार्य महाराज ने कहा कि हमें गृहस्थ में रहते हुए भगवान की भक्ति करनी है। संसार के प्रत्येक कार्य को भगवान के निमित्त मानकर हम भगवान में मन लगा सकते हैं। इससे संसार का कार्य भी अच्छे से हो जाएगा और हमने जो कार्य किया वह हमारी साधना होगी। उन्होंने कहा कि भगवान जो कर रहे है वह अच्छा है और जो होगा वह अच्छा ही होगा। महाराज ने कहा कि सृष्टि का नियम है कि जैसा बोओगे वैसा ही काटोगे। मनुष्य अगर बुरे काम करता है तो उसके साथ बुरा ही होगा। इसलिए हमें अच्छे काम करते हुए हमेशा प्रभु भक्ति करते रहना चाहिए। इस मौके पर कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *