अमृतसर| भारत-पाक में बनी आपातकालीन स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले रात 9 से सुबह 5 बजे तक ब्लैक आउट के आदेश दिए थे। जिसके चलते मंदिरों में आरती का समय बदला गया था। परंतु शुक्रवार रात को 9 बजे की जगह पावरकॉम ने 8.20 बजे ही बिजली बंद करके ब्लैक आउट कर दिया। इसी कारण शनिवार को मंदिरों में होने वाली आरती भोग का समय फिर से बदला गया है। दुर्ग्याणा कमेटी की तरफ से सुबह मंदिर में मंगला आरती 6 बजे, शिंगार आरती, 8 बजे, संध्या आरती शाम 6 बजे, शयन आरती 7.45 बजे और मंदिर बंद होने का 8 बजे कर दिया है। शिवाला बाग भाइयां मंदिर खुलने का समय साढ़े 5 और शाम 7 बजे मंदिर बंद होगा। जबकि सुबह शाम 6 बजे मंगला आरती का समय होगा। मंदिर ट्रस्टियों ने बताया कि यह समय आपातकालीन के कारण बदला गया है।


