लखनऊ में बैंक के 42 लॉकर तोड़ने वाले का एनकाउंटर:पैर में लगी गोली; चिनहट इलाके में मुठभेड़, 2 आरोपी फरार

लखनऊ में बैंक के 42 लॉकर तोड़ने वाले बदमाश को पुलिस ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। मौके से उनके दो साथी फरार हो गए। घायल आरोपी अरविंद बिहार के मुंगेर का रहने वाला है। क्राइम टीम पूर्वी और चिनहट इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कार सवार कुछ युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस को देख खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। ये आरोपी शनिवार रात चिनहट के इंडियन ओवसीज बैंक की दीवार में सेंध मारकर अंदर घुसे। करीब 90 मिनट तक बैंक में रहे और 42 लॉकर तोड़ डाले। इनमें रखी करोड़ों की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। चारों बदमाश CCTV में भी दिखाई दिए। पुलिस ने मामले की जांच के लिए 6 टीमों का गठन किया है। घटना के बाद टोल प्लाजा के CCTV भी चेक किए गए। DCP बोले- बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की DCP शशांक सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह चिनहट थाना क्षेत्र के लौलाई गांव के पास पुलिस रेगुलर चेकिंग अभियान चला रही थी। मुखबिर ने सूचना दी की दो गाड़ियां निकल रही हैं। सूचना पर क्राइम टीम पूर्वी और चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची। एरिया में चेकिंग की जा रही थी, तभी एक कार में सवार एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और खेतों की तरफ भागने लगे। बाकी साथी गाड़ी भगा ले गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी बिहार का रहने वाला है। अभी चेकिंग की जा रही है। अब जानते हैं जिनके लॉकर टूटे उन्होंने क्या कहा
BBD क्षेत्र की रहने वाली बुटिक संचालक पूनम जायसवाल ने कुछ साल पहले 38 नंबर लॉकर किराए पर लिया था। लॉकर टूटने की जानकारी के बाद वह पति के साथ बैंक पहुंचीं। पूनम प्रार्थना कर रही थीं, कि लॉकर सेफ हो। ACP विभूति खंड राधा रमण ने जैसे ही बताया कि उनका भी लॉकर टूटा है, वह बदहवाश हो गईं। पति ने ढांढ़स बंधाया। पूनम का कहना है कि 22 नवंबर को भतीजी की शादी थी, तभी लॉकर खोले थे। उसमें करोड़ों के जेवर रखे थे। इधर, गहमरपुर में रहने वाले कारोबारी शिवम जायसवाल ने 14 साल पहले लॉकर लिया था। लॉकर मां कुसुम के नाम पर था। यह लॉकर सेफ है। बैंक के पास रहने वाली टीचर नेहा कपूर कहती हैं कि- लॉकर में पांच से छह लाख के जेवर थे। रात भर CCTV खंगालती रही पुलिस
STF, क्राइम ब्रांच और पुलिस CCTV में कैद चोरों के हुलिए और तरीके के आधार पर शातिरों की तलाश में देर रात तक दबिश देती रही। पुलिस ने शहीद पथ और आसपास लगे 500 CCTV खंगाले। इसमें चार संदिग्ध बाइक पर आते-जाते दिखे हैं। पुलिस का कहना है कि चोरों के अन्य साथी दूसरी गाड़ी पर थे। चारों का हुलिया बैंक के CCTV में कैद चोरों से मिलता जुलता है। टोल गेट पर लगे कैमरे से फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूत्रों की मानें तो चोरी करने वाले संदिग्ध शहीद पथ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भागे हैं। इनकी धरपकड़ के लिए अब टीम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और आसपास लगे CCTV और टोल प्लाजा के कैमरे चेक कर रही है। STF ने डंप डाटा पर शुरू किया काम
STF सूत्रों के मुताबिक बैंक में रात को मुआयना करने के बाद STF की टीम घटनास्थल पर घटना से सात दिन से पहले सक्रिय मोबाइल नंबर की पड़ताल कर रही है। इसके लिए लोकेशन के डंप डाटा पर काम करना शुरू कर दिया है। बैंक की बारीकी से की थी रेकी
एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि जिस तरह चोरों ने घटना को अंजाम दिया, उससे साफ है कि उन्होंने बैंक की बारीकी से रेकी की थी। शनिवार रात बैंक की दीवार काट कर चोर अंदर घुसे। अलार्म सिस्टम को डैमेज कर दिया। स्ट्रांग रूप की दीवार काटकर 42 लॉकर काट डाले। इसमें वही लॉकर कटे हैं जिसमें सामान था। शाम होते-होते पहुंचे लॉकर मालिक
बैंक में चोरी की सूचना पर शाम पांच बजे से लॉकर मालिकों का पहुंचना शुरू हो गया था। बैंक का मुख्य गेट अंदर से बंद था। किसी को अंदर आने-जाने नहीं दिया जा रहा था। इस पर वह आक्रोशित थे। लोगों ने बैंक के खिलाफ नारेबाजी की। एक गार्ड को धक्के मारकर भगा दिया। लॉकर टूटने की जानकारी के बाद एक महिला बदहवास हो गई। घटना की यह खबर भी पढ़ें..
लखनऊ के बैंक में दीवार काटकर 30 लॉकर खाली किए:करोड़ों के जेवरात ले गए, बदमाशों ने अलार्म डैमेज किया, CCTV में दिखे लखनऊ के बैंक में शनिवार रात बड़ी चोरी हुई। चोर बैंक की दीवार काट कर अंदर घुसे। अलार्म सिस्टम को डैमेज किया। फिर 42 लॉकर काट डाले। 30 लॉकर से करोड़ों के जेवर चुरा ले गए। चोर डेढ़ से 2 घंटे बैंक में रहे। घटना इंडियन ओवरसीज बैंक के चिनहट शाखा की है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *