अमृतसर| पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से ढ़ाई साल पहले लोगों के लिए आम आदमी क्लीनिक खोले गए थे। केंद्र सरकार के फंड से खोले इन क्लीनिकों में पहले भगवंत मान की फोटो लगी थी। परंतु केंद्र ने पंजाब सरकार के फंड रोकने जाने की धमकी के बाद सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों का नाम बदल कर आयुष्मान आरोग्य केंद्र रख दिया। परंतु अब सभी आरोग्य केंद्रों के बाहर मुख्यमंत्री भगवंत मान की फोटो लगाकर साइन बोर्ड लगाए है। जिसमें आम आदमी क्लीनिक लिखा दिया है। वहीं पंजाब के लोग असमंजस में फसे है कि यह आम आदमी क्लीनिक है या फिर आयुष्मान आरोग्य केंद्र है। रणजीत एवेन्यू आयुष्मान आरोग्य केंद्र के सामने मुख्यमंत्री भगवत मान की फोटो लगा साइन बोर्ड जिस पर आम आदमी क्लीनिक लिखा हुआ है। -फोटो इनपुट : सतीश कपूर


