ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए जवानों और मारे गए आम लोगों के लिए देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में विशेष पूजा अर्चना की गई। तीर्थ पुरोहित चंद्रशेखर खवाड़े के नेतृत्व में बाबा बैद्यनाथ मनोकामना लिंग पर जलार्पण और पूजन किया गया। आचार्य ललन द्वारी की देखरेख में विशेष हवन का आयोजन हुआ। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों और विभिन्न प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित की। सभी ने भारतीय सेना के शौर्य को बढ़ाने और शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती से प्रार्थना की। हम करते हैं नियमित पूजा-अर्चना तीर्थ पुरोहित चंद्रशेखर खवाड़े ने बताया कि बैद्यनाथ धाम के पुरोहित देश की सेना और देशभक्त शासकों के हित के लिए नियमित रूप से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन के जवाब में भारतीय सेना संयम और साहस का परिचय दे रही है। पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में शहीद हुए सैनिकों के लिए यह विशेष पूजा की गई। कार्यक्रम में सैनिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही यह कामना की गई कि भारतीय सेना का शौर्य विश्व में विख्यात हो। ————————————- इस खबर को भी पढ़ें…. ऑपरेशन सिंदूर पर जमशेदपुर की महिलाओं का जोश:लगाए देशभक्ति नारे, कहा- सेना और पीएम ने पाकिस्तान को सिंदूर की कीमत समझा दी जमशेदपुर में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर महिलाओं ने अपना समर्थन दिखाया है। शहर की महिलाएं शनिवार को हाथों में सिंदूर की डिब्बियां लेकर सड़कों पर उतरीं। उन्होंने भारत माता की जय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए। महिलाओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, प्रधानमंत्री जिंदाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के जरिए पड़ोसी देश को कड़ा संदेश दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…


