मर्दापाल में जल संसाधन सचिव का पहला दौरा:कोंडागांव के सुदूर वनांचल में जल परियोजनाओं की समीक्षा; किसानों से की चर्चा

छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो ने 10 मई को माओवाद प्रभावित मर्दापाल क्षेत्र का दौरा किया। यह पहली बार है जब किसी सचिव स्तर के अधिकारी ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया। सचिव टोप्पो ने मर्दापाल के कुरुषनार व्यपवर्तन योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। साथ ही किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री कश्यप ने नदी-नालों का उपयोग कर सिंचाई क्षेत्र बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने तीन वर्षों की कार्ययोजना के तहत चल रही योजनाओं को समय पर पूरा करने को कहा। कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश सचिव टोप्पो ने अधिकारियों को आदिवासी बहुल क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों के अनुरूप कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संसाधनों के उचित उपयोग से क्षेत्र की कृषि और आजीविका को मजबूत किया जा सकता है। मंत्री कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक इससे पहले जगदलपुर सर्किट हाउस में मंत्री कश्यप की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सचिव टोप्पो, प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उइके और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में बस्तर संभाग की जल योजनाओं पर चर्चा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *