कांकेर में मनरेगा योजना में धोखाधड़ी:रोजगार सहायक पर फर्जी मस्टररोल से पैसे निकालने का आरोप; जांच रिपोर्ट तैयार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मनरेगा योजना में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। चारामा ब्लॉक की साल्हेटोला ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने रोजगार सहायक सुरेखा कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रोजगार सहायक पिछले कई सालों से फर्जी मस्टररोल बनाकर पैसे निकाल रही हैं। साथ ही 10 किलोमीटर दूर स्थित जैसाकर्रा ग्राम पंचायत के मजदूरों के नाम पर भी फर्जी मस्टररोल बनाकर धन निकाला जा रहा है। निजी डबरीकरण कार्य में सूचना बोर्ड हितग्राहियों से बनवाकर बिल खुद लगाती हैं। रोजगार सहायक को हटाने दिया था आवेदन साल्हेटोला के सरपंच भीखम सिंह कांगे ने बताया कि शिकायत के बाद जनपद पंचायत चारामा से अधिकारी आए। सभी ग्रामीणों ने अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। ग्रामीणों ने 23 अप्रैल 2025 को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को रोजगार सहायक को हटाने का आवेदन दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए चारामा जनपद पंचायत ने जांच टीम का गठन किया। टीम ने ग्रामीणों के बयान लेकर जांच रिपोर्ट तैयार की है, जिसे उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। अब इस पूरे मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *