गृहमंत्री का आदेश-:बांग्लादेशी घुसपैठियों को खोजने अब हर जिले में बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स

बांग्लादेशी घुसपैठियों को खोजने के लिए अब हर जिले में एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाई जाएगी। यह फोर्स बिना वैध दस्तावेजों के रहने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों खोजकर उन पर कार्रवाई करेगी। इसके आदेश गृहमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को किए हैं। बता दें कि दैनिक भास्कर ने 10 मई के अंक में बताया था कि बांग्लादे​शी बंगला से मुंबई के रास्ते ट्रेन से आते हैं। इसमें छत्तीसगढ़ बीच में है, इसलिए यहां भी बड़ी संख्या में संदिग्ध आकर बस गए हैं। ऐसे ही तीन बांग्लादेशी आतंकी बनने बगदाद जा रहे थे। खबर प्रकाशित होने के बाद गृह मंत्री ने पुलिस मुख्यालय को पत्र जारी कर एसटीएफ गठन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अवैध दस्तावेज बनाने वाले एवं बिना वैद्य दस्तावेज वाले व्यक्तियों को लाने में संलग्न अनेक ठेकेदार, टेंट व्यवसायी, गार्डन और कबाड़ी का काम करने वाले लोग छोटा लाभ कमाने के लिए इस कृत्य में जो संलग्न है उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। बंगाल से मुंबई ट्रेन रूट से आ रहे बांग्लादेशी, इसमें तीन आतंकी बनने जा रहे थे, खुलासे के बाद एक्शन सभी जिले के एसपी को दिए निर्देश
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पत्र में सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे भारत सरकार एवं वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी जिलों में बांग्लादेशी नागरिकों सहित अन्य अवैध अप्रवासियों की पहचान एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करने को कहा गया है। इन टास्क फोर्स को कहा गया है कि ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें उनके देश भेजा जाए। कार्रवाई की जानकारी सीधे पुलिस मुख्यालय को देने के निर्देश दिए गए हैं। श्रमिकों पर संदेह पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर बताया जा रहा है कि सबसे अधिक संदेह श्रमिकों पर है। कई इलाकों में बड़ी संख्या में ठेकेदारों के माध्यम से बाहर से आकर श्रमिक काम कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे श्रमिकों का सत्यापन कराया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *