बोकारो जिले में चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुपुनकी स्थित जोलहाडीह गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। डीवीसी के 132 केवी ट्रांसमिशन टावर पर 35 वर्षीय मजदूर विजय सोरेन का शव लटका मिला। शव को 120 फीट की ऊंचाई से उतारने के लिए विधायक श्वेता सिंह के निर्देश पर बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। टूंडी का रहने वाला था मजदूर मृतक विजय सोरेन धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव का रहने वाला था। वह पिछले एक साल से अपने ससुराल जोलहाडीह गांव में रहकर मजदूरी कर रहा था। परिजनों और ग्रामीणों ने किसी दुश्मनी से इनकार किया है। चास मुफस्सिल थाना के एसआई सोरेन के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। ———————————— इस खबर को भी पढ़ें…. फोरलेन पर सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत:पलामू में पिकअप ने मारी टक्कर, कई फीट उछल कर सड़क पर गिरा, रौंदते हुए भागा वाहन पलामू में एनएच 98 फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। छतरपुर-मेदिनीनगर मार्ग पर सड़मा स्थित महेंद्रा एग्रो पेट्रोल पंप के सामने एक पिकअप ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान चौखड़ा गांव के टोला तेनुडीह निवासी रामकेश यादव के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मेदिनीनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने रामकेश को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे कई फीट ऊपर उछल गए। सड़क पर गिरने के बाद पिकअप उन्हें कुचलते हुए हरिहरगंज की ओर भाग निकली। पूरी खबर यहां पढ़ें…


