आज रविवार को छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन बिलासपुर में हुआ। इस मौके पर भूपेंद्र सवन्नी (चेयरमैन, CREDA) और सौरभ सिंह (चेयरमैन, CMDC) विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समन्वय समिति के सदस्य प्रीतेश गांधी ने मंच से प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में कांतिलाल बोथरा को प्रदेश अध्यक्ष, विष्णु बिंदल को महामंत्री और रमेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री माननीय दयालदास बघेल और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को आभार और धन्यवाद प्रेषित किया।


