कोरबा में महिला पर भालू का हमला:तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी बुजुर्ग, हाथ को नोचा; डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया

कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला के टापरा गांव में एक वृद्ध महिला पर भालू ने हमला कर दिया। चंद्रमती राठिया (65) तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थीं। इस दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनका बायां हाथ घायल हो गया। डायल 112 की कोबरा-01 टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चंद्रमती ने बताया कि वह पहले भी तेंदूपत्ता तोड़ने जाती रही हैं। लेकिन पहली बार भालू से सामना हुआ है। इससे एक दिन पहले शनिवार को भी इसी इलाके में जंगली सूअर ने तेंदूपत्ता तोड़ने गए तीन ग्रामीणों पर हमला किया था। यह घटना गुरसिया बीट के नेटीभैसा जंगल में हुई। इस हमले में सुहानी (18), पवारो बाई (42) और गंभीर साय (80) घायल हुए थे। इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदूपत्ता सीजन में जंगलों में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की ओर से तेंदूपत्ता सीजन के दौरान जंगलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *