जैसलमेर में फंसे छत्तीसगढ़ के दो बाइक यात्री:भारत-पाक तनाव के बीच 3 दिन तक युद्धग्रस्त क्षेत्र में रहे, स्थानीय प्रशासन की मदद से लौटे

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से दो यात्रियों की राजस्थान यात्रा अप्रत्याशित मोड़ ले ली। पलारी ब्लॉक के मलपुरी गांव के शिक्षक के.एस. नेताम और उनके साथी संतोष भरूवाडीह भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव में फंस गए। दोनों यात्री बाइक पर 1300 किलोमीटर की यात्रा कर जैसलमेर पहुंचे थे। उनकी योजना जम्मू-कश्मीर, अमृतसर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, वैष्णो देवी और लुधियाना का भ्रमण करने की थी। जैसलमेर पहुंचते ही भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ गया। हवाई हमले शुरू हो गए। सीमावर्ती जैसलमेर और जोधपुर जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया। नेताम के अनुसार, वे दो दिन तक मौत के साये में रहे। आसमान में ड्रोन और मिसाइलें दिखाई देती थीं। गोलियों की आवाजें सुनाई देती थीं। रात का समय विशेष रूप से भयावह था। उनके ठहरने के स्थान से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर एक जिंदा बम मिला। इसके बाद बीएसएफ और सेना की टुकड़ियां सक्रिय हो गईं। पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट की स्थिति थी। दोनों यात्रियों को भूख और प्यास का सामना करना पड़ा। दैनिक भास्कर पलारी के प्रतिनिधि के प्रयास और स्थानीय प्रशासन की सहायता से अंततः दोनों यात्री सुरक्षित वापस लौटने में सफल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *