बिलासपुर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कई बदलाव किए हैं। छत्तीसगढ़ भवन, इंदिरा सेतु और राम सेतु के पास लगने वाले जाम की समस्या को हल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। एसएसपी के आदेश पर छत्तीसगढ़ भवन के गेट नंबर 2 के सामने से ऑटो स्टैंड और बस स्टॉप को हटा दिया गया है। इंदिरा सेतु पर तीन स्थानों पर स्टॉपर लगाकर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। छत्तीसगढ़ भवन से कोन्हेर उद्यान और कांग्रेस भवन से कुदुदंड जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया है। अब लोगों को एक किमी चक्कर लगाना पड़ेगा नई व्यवस्था के कारण लोगों को अब एक किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा। पहले नेहरू चौक से इंदिरा सेतु की ओर जाने वाली मुख्य सड़क से इन दोनों मार्गों पर आसानी से पहुंचा जा सकता था। एसएसपी रजनेश सिंह और एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। नेहरू चौक से इंदिरा सेतु के बीच सड़क पर लगने वाली होटल, चाट, गुपचुप और फल की दुकानों को भी हटाया गया है।


