पाकिस्तानी सेना ने पुलवामा हमले शामिल होने की बात मानी:कहा- ये हमारी रणनीति थी; 2019 में 40 CRPF जवान शहीद हुए थे

पाकिस्तान के अधिकारियों ने 2019 के पुलवामा हमले में शामिल होने की बात मान ली है। पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के अधिकारियों ने शुक्रवार रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद चौधरी के साथ पाकिस्तानी एयरफोर्स के एयर वाइस मार्शल औरंगजेब अहमद और पाकिस्तान नौसेना के सीनियर अधिकारी भी थे। इस दौरान औरंगजेब ने पुलवामा हमले को ‘अपनी सेना का टैक्टिकल ब्रिलिएंस’ यानी रणनीति बताया। 2019 को कश्मीर के पुलवामा में CRPF काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। PAK सेना बोली- लोगों को हम पर गर्व
औरंगजेब अहमद ने कहा कि अगर पाकिस्तान के एयरस्पेस, जमीन, पानी या लोगों को खतरा होगा, तो कोई समझौता नहीं हो सकता। इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। पाकिस्तानी लोगों को अपनी सेना पर गर्व और भरोसा है। जिसे हम हमेशा हर कीमत पर बनाए रखते हैं। औरंगजेब ने आगे कहा- हमने पुलवामा में अपनी टैक्टिकल ब्रिलिएंस के जरिए ये संदेश देने की कोशिश की। अब, हमने अपनी स्ट्रैटेजिक कौशल का प्रदर्शन किया है। मेरा मानना है कि उन्हें ध्यान देना चाहिए। हमारे पास भारतीय विमानों को तबाह करने का पूरा डेटा
एयर वाइस मार्शल अहमद ने बताया कि कैसे पाकिस्तानी वायु सेना ने भारत की आक्रामक कार्रवाइयों का सिर्फ दो मिनट के भीतर जवाब दिया। उन्होंने कहा, अगर जंग के दौरान आप गोली नहीं चलाएंगे, तो आपको गोली लगेगी। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान भारतीय एयरफोर्स को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने पर था। अहमद ने यह भी दावा किया कि राफेल जेट के अलावा पाकिस्तानी एयरफोर्स ने दूसरे भारतीय विमानों को भी निशाना बनाया। इसमें एक मिग-29 भी शामिल था, जिसे LoC से 8 मील दूर मार गिराया गया। इसके अलावा उन्होंने एक SU-30 और मिग-29 को भी मार गिराने का दावा किया। एयर वाइस मार्शल अहमद ने दावा किया उनके पास ऑपरेशन के दौरान नष्ट किए गए सभी भारतीय विमानों का पूरा डेटा है। पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान में तनाव बढ़ा पिछले महीने 22 अप्रैल को 5 आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम ने 26 भारतीय टूरिस्ट्स की हत्या कर दी थी। इसके 15 दिन बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए, पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों के खिलाफ 7 मई को रात 1.5 मिनट पर ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। 4 दिन तक दोनों देशों ने एक दूसरे पर कई हमले किए। भारतीय हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। 10 मई को शाम 5.30 बजे सीजफायर हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सबसे पहले ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी। ————————————– यह खबर भी पढ़ें… PAK बोला- सीजफायर पर इमानदार रहेंगे:PM शहबाज ने फिर से ट्रम्प की तारीफ की; युद्धविराम से खुश हुए नए पोप पाकिस्तान ने वादा किया है कि वह लड़ाई बंद करने के फैसले को पूरी ईमानदारी से मानेगा। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सीजफायर के बाद भी भारतीय सैनिक कुछ इलाके में हमले कर रहे हैं। इसके बावजूद पाकिस्तानी सैनिक जिम्मेदारी और संयम के साथ स्थिति को संभाल रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *