नामांकन विधि, अध्ययन सामग्री और कांउसंलिंग के बारे में दी गई जानकारी

भास्कर न्यूज|गढ़वा स्थानीय सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज, गढ़वा स्थित इग्नु अध्ययन केंद्र में रविवार को जनवरी 2025 सत्र के शिक्षार्थियों का अभिप्रेरणा बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित शिक्षार्थियों के बीच उनके विभिन्न पाठ्क्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर उपस्थित प्राचार्य प्रो. निकलेश चैबे ने कहा कि इग्नु भारत का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है जो शिक्षार्थियों को दुरस्थ शिक्षा उपलब्ध कराने में अग्रणी भूमिका अदा करता है। उन्होने कहा कि इग्नु का विश्व स्तर पर महत्व एवं मान्यता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन छात्र हित में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होने कहा कि शिक्षार्थियों को उनके संबंधित पाठ्यक्रमों के संबंध में इग्नु के विभिन्न विषयों के काउंसलरों के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इसके बाद भी उन्हे समस्या आए तो वे अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। मौके पर इग्नु अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. अर्जुन प्रसाद ने विस्तृत जानकारी रखते हुए शिक्षार्थियों के बीच नामांकन विधि, अध्ययन सामग्री, कांउसंलिंग, टीएमए तथा टीईई, परीक्षा, परिणाम, इग्नु वेबसाइट, इ-ज्ञानकोष, स्वयं प्रभा आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर प्रो. भरत उपाध्याय ने राजनीति विज्ञान विषय के संबंध में शिक्षार्थियों के समक्ष जानकारी रखी तथा कहा कि शिक्षार्थी अपने अध्ययन के क्रम में समय प्रबंधन का अवश्य ख्याल रखें। कार्यक्रम में डॉ. उमेश सहाय ने पीजीडीआरडी के संबंध में जानकारी रखी। इस अवसर पर इग्नु अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक प्रो. परवेज आलम ने शिक्षार्थियों को असाईनमेंट के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो कमलेश सिन्हा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *