स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की मांग की

कांडी|एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इकलौते पुत्र के इस तरह से अचानक गुजर जाने से परिवार में कोहराम मचा है। जबकि उसके माता-पिता को होश नहीं हो रहा है। कांडी थाना क्षेत्र के गोसांग गांव के कोदवाड़िया टोला निवासी अनुज कुमार रवि के पुत्र दिलीप कुमार निराला की बिजली का करंट लगने से निधन हो गया। वह घर में बिजली की कोई गड़बड़ी ठीक कर रहा था कि अचानक करंट की चपेट में आ गया। मालूम हो कि अनुज कुमार रवि की दो पुत्री व एकमात्र पुत्र दिलीप कुमार निराला था। जिसकी इस तरह से दर्दनाक मौत हो जाने से घर एवं गांव में कोहराम मचा है। इलाके में मातम पसरा है। युवक को करंट लगने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माझिआंव ले जाया गया। जहां प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोविंद प्रसाद सेठ ने बाद मृत्यु हो जाने की बात कही। इस हृदयविदारक हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। परिजन और गांव वाले गहरे शोक में हैं। मृतका के छोटे-छोटे बच्चे हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य है। कलिंदा देवी घर की एक जिम्मेदार सदस्य थीं, जो न सिर्फ परिवार की देखभाल करती थीं, बल्कि आर्थिक सहयोग भी करती थीं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार के हादसों को रोकने के लिए फोरलेन पर उचित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और पैदल पारपथ की व्यवस्था की जाए, ताकि आम लोगों की जान सुरक्षित रह सके। भास्कर न्यूज|गढ़वा एनएच 75 बाइपास फोरलेन पर शनिवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी 12 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के डुमरो गांव के समीप फॉर लेन की है, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने महिला और उसकी बेटी को उस समय अपनी चपेट में ले लिया। जब वे फोरलेन पार कर रही थी। मृतका की पहचान डुमरो गांव निवासी कलिंदा देवी 38 वर्ष, पति बिहारी प्रजापति के रूप में हुई है। घायल बच्ची का नाम अंजली कुमारी 12 वर्ष है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतका के पति बिहारी प्रजापति ने बताया कि कलिंदा देवी गढ़वा प्रखंड के नारायणपुर गांव स्थित एक सरकारी विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना की संयोजिका के पद पर कार्यरत थी। शनिवार को वह स्कूल के लिए सब्जी खरीदने गढ़वा बाजार गई थी। बाजार से लौटते समय वे अपनी पुत्री अंजली कुमारी के साथ पैदल ही घर की ओर जा रही थी। जैसे ही दोनों डुमरो गांव के पास फोरलेन सड़क पार करने लगी, एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कलिंदा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही टीम दिल का दौलत सहित आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मां-बेटी को उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने कलिंदा देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंजली का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर गढ़वा थाना की पुलिस टीम भी सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उसके परिजन को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात कार और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *