ग्रामीणों ने हथियार के साथ ग्रामीण को पकड़कर पुलिस को सौंपा

भास्कर न्यूज | डंंडई थाना क्षेत्र के लवाही कलां गांव में बीते रात्रि एक हथियार के साथ एक अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति उसी गांव के निवासी है। जो रात्रि में अपने बड़े भाई बाबूलाल साव व अपनी मां के ऊपर घरेलू झगड़ा में बंदूक निकाल भांज रहा था। और जान से मारने के लिए धम्मकी दे रहा था। शोर शराबा के बाद ग्रामीण जुटे और उसे पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके पूर्व ग्रामीणों ने प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि घूरबीगण बैठा को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों के सूचना पर पहुंचे प्रमुख प्रतिनिधि ने देखा कि व्यक्ति बंदूक के साथ है जिसको ग्रामीणों ने घेर कर रखा था। इसके बाद पुलिस पहुंची और उक्त व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया। ग्रामीण वीरेंद्र साव विमलेश कुमार सहित अन्य ने बताया कि लवाहीकलां गांव के ही स्वर्गीय मोनू साव के पुत्र दीपू साव उम्र लगभग 35 वर्ष को हम लोगों ने देखा कि वह अपने ही बड़े भाई बाबूलाल साव तथा अपनी मां के साथ आपसी विवाद को लेकर झगड़ा कर रहा है। और विवाद बढ़ने पर परिजनों को जान से मारने के लिए बंदूक निकाल दिया। जब हम लोग बीच बचाव करने गए तो हम ही लोगों के ऊपर बंदूक तान दी। जिससे लोग दंग रह गए और ग्रामीण इकट्ठे होने लगे तब तक लोगों को चकमा देते हुए अपना बंदूक कहीं छिपा दिया। ग्रामीणों ने उस व्यक्ति को पड़कर बंदूक खोजवाया तो पास में ही वह पेड़ के नीचे भूसा से प्राप्त हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि व्यक्ति अपराधी प्रवृत्ति का है जो कई लोगों को बंदूक से मारने की धमकी दे चुका है। ग्रामीण विमलेश कुमार राजेंद्र साव सहित अन्य ने बताया कि उसके घरेलू झगड़े में हम लोग उन लोगों को बीच बचाव करने गए हुए थे तो वह हम ही लोगों के ऊपर बंदूक दिखा रहा था। हल्ला-गुल्ला के बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए और उसे पकड़ लिया गया। मामले में थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने बताया कि व्यक्ति के पास चिड़िया मारने वाला हथियार था। वैसे उसे पी आर बांड पर छोड़ दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *