देवघर के मेसर्स ईस्टर्न रिसोर्सेज कंपनी पर 45 लाख गबन की प्राथमिकी

गिरिडीह | मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महतोडीह स्थित लाल स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने 45 लाख की ठगी का मामला दर्ज कराया है। कंपनी के प्रतिनिधि विकास ठाकुर ने शनिवार देर शाम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें देवघर के महाबीर अखाड़ा जलसार रोड निवासी मेसर्स ईस्टर्न रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी के संचालक प्रभाष कुमार बरनवाल, आलोक कुमार और अमित बरनवाल को आरोपी बनाया गया है। थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने रविवार को जानकारी दी कि मामला वर्ष 2023 से जुड़ा है। लाल स्टील कंपनी ने आरोप लगाया कि ईस्टर्न रिसोर्सेज कंपनी के संचालकों ने 45 लाख 3 हजार 444 रुपए की लोहे की छड़ और अन्य सामान उधार लिया। भुगतान के लिए 45 लाख रुपए का चेक दिया। जब चेक बैंक में जमा किया गया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद कंपनी ने अपना कर्मचारी प्रभाष कुमार बरनवाल के पास भेजा। उन्होंने पैसा देने से इनकार कर दिया। जब कर्मचारी ने छड़ वापस मांगी तो उन्होंने छड़ लौटाने से भी मना कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *