कक्षा1 से 5 तक प्रति छात्र 6.19 रुपए से 6.78 व 6 से 8 तक के छात्रों के लिए 9.29 रुपए से बढ़ाकर 10.17 रुपए…

भास्कर न्यूज | जामताड़ा पीएम पोषण योजना के तहत पांच महीने में दूसरी बार मध्याह्न भोजन की राशि बढ़ाई गई है। पहली बार 1 दिसंबर 2024 को दरों में बढ़ोतरी की गई थी। अब दूसरी बार 1 मई 2025 से नई दरें लागू की गई हैं। विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए प्रति छात्र राशि 6.19 रुपए से बढ़ाकर 6.78 रुपए कर दी गई है। वहीं, कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए यह राशि 9.29 रुपए से बढ़ाकर 10.17 रुपए कर दी गई है। इस बढ़ोतरी से जिले के सभी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। अब कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को 6.78 रुपए और कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को 10.17 रुपए के हिसाब से मिड डे मील मिलेगा। योजना को सभी प्रखंडों के स्कूलों में व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं। जामताड़ा जिले के लगभग 1 लाख बच्चे मध्याह्न भोजन योजना का लाभ उठा रहे हैं। राशि के बढ़ोतरी से उन्हें पौष्टिक आहार में और सहूलियत मिलेगी। बढ़ी राशि से मिड डे मील के संचालन में सहूलियत होगी विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि बढ़ी हुई राशि से मिड डे मील के संचालन में सहूलियत होगी। पहले महंगाई के कारण तय राशि में भोजन बनाना मुश्किल हो रहा था। अब बढ़ी हुई राशि से परेशानी नहीं होगी। सरकार ने महंगाई को देखते हुए यह उचित कदम उठाया है। राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालयों में यह योजना उन बच्चों के लिए चलाई जा रही है, जिनकी पारिवारिक स्थिति बेहद कमजोर है। इसका उद्देश्य बच्चों को स्कूल में बनाए रखना और उन्हें पौष्टिक भोजन देना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *