मजदूरों के शोषण की शिकायत की

भास्कर न्यूज|सिमडेगा रविवार को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक हुई। अध्यक्ष लाल मोहन नायक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि बंगाली ठेकेदार एवं स्थानीय ठेकेदार मजदूरों का शोषण कर रहा है। सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी दर से कम मजदूरी मजदूरों को दी जा रही है। कहा कि एकलव्य विद्यालय बानो में बंद रहा है जिसका ठेकेदार नीरज सिंह है। वह मजदूरों का शोषण कर रहा है। यहां भी कम मजदूरी दी जा रही है। इसकी शिकायत श्रम अधीक्षक से कई बार की गई लेकिन विभाग मजदूरों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। राजेश सिंह ने कहा कि मजदूरों का दुख सुख सुनाने वाला कोई नहीं है। ना ही विधायक सांसद और ना ही जिला प्रशासन के पदाधिकारी। ठेकेदार के मिली भगत से गरीबों का खून चूसा जा रहा है। बैठक में मजदूर नेता ने समस्या को सुन कहा कि जिला प्रशासन को इन समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और दोषी ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। बैठक में काफी संख्या में मजदूर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *