अमृतसर| मजीठा रोड एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली समृद्धि नारंग ने आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। बेटी नारंग ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लेकर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है। समृद्धि नारंग का कहना है कि वह 12वीं में कड़ी मेहनत करके 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करेगी।


