रविवार को रंजीत एवेन्यू ग्राउंड में क्रिकेट प्रेमी युवाओं ने मैच खेला। सुपरलेटिव 11 टीम के खिलाड़ी हर रविवार की तरह मैदान में पहुंचे। पाकिस्तान की ओर से हो रहे हमलों के बीच भी युवाओं का जोश कम नहीं हुआ। टीम के खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है। सेना हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। टीम के कप्तान उमेश गुप्ता ने कहा कि हम बेफिक्र होकर क्रिकेट खेल रहे हैं। इस दौरान राकेश कुमार, विशाल, विकास, हरजीत सिंह, सौरव, पवन आदि मौजूद थे।


