अमृतसर सिटी| खालसा कॉलेज फॉर वुमन चौक से 22 नंबर फाटक की और जाते समय पुल से पहले सड़क पर बड़ा गड्ढा बना हुआ है। यह गड्ढा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। बारिश के दिनों में इसमें पानी भर जाता है। ऐसे में राहगीर और दोपहिया वाहन चालक अक्सर गिर जाते हैं। ट्रैफिक ज्यादा होने पर यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। गड्ढे के कारण जाम की स्थिति भी बनती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गड्ढे को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए


