अमृतसर| सर्राफा स्वर्णकार वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश प्रधान चरणजीत सिंह पूजी ने भारत-पाक मुल्कों के बीच युद्ध विराम लागू होने के फैसले का स्वागत किया है। पूजी ने कहा कि इससे पहले दोनों मुल्कों में युद्ध के हालात के बीच भय व सहम का माहौल बना हुआ था, विशेषकर व्यापारी वर्ग मौजूदा हालातों के चलते कारोबार में जारी मंदी से बेहद चिंतित था। उन्होंने कहा कि इससे देशवासियों विशेषकर गुरुनगरी के लोगो को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए एयर स्ट्राइक वाला सराहनीय कदम उठाया था। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों का मुहंतोड़ जवाब दिया गया।


