इस्लामाबाद पुल से नाईयों वाला मोड़, लाहौरी गेट की ओर जाते रोड पर लगे साइन बोर्ड का कुछ हिस्सा गायब है। इससे आने-जाने वाले लोगों को रास्ता समझने में दिक्कत हो रही है। दिन में लोग दुकानदारों से पूछकर रास्ता निकाल लेते हैं। लेकिन रात में जब अंधेरा होता है, तब राहगीरों को परेशानी होती है। साइन बोर्ड अधूरा होने के कारण लोग दिशा नहीं समझ पाते। इससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। संबंधित विभाग को इसे जल्द ठीक करवाना चाहिए।


