कन्या विद्यालय गोविंदपुर का पहली बार रहा 100% परिणाम

भास्कर न्यूज | कांकेर गोंविंदपुर 200 सीटर कन्या आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रथम बार स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। दसवीं में सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। कक्षा दसवीं 13 बच्चों ने परीक्षा दिलाई, जिसमें सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं बारहवीं में 19 ने परीक्षा दी। इसमें 17 प्रथम श्रेणी व 2 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। शिक्षिका ​काकोली देवनाथ ने कहा विद्यालय की सफलता के पीछे सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन क्लास को अहम योगदान रहा। इस क्लास से छात्राओं को मानसिक बल और आत्मविश्वास मिला। उन्हें सिखाया गया कि कैसे खुद को चार्ज कर स्वस्थ और बुद्धिमान बनना है। इस मेडिटेशन क्लास का शासकीय आदर्श आदिवासी कन्या आश्रम सिंगारभाट कांकेर में 2013 से प्रयोग किया जा रहा है। इसके चलते पिछले 12 वर्षों से यहां शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम आ रहा है। यहां कमजोर छात्राएं भी द्वितीय श्रेणी में पास हो रही हैं। इसको देखकर आसपास के जिलों जैसे कोंडागांव, धमतरी और नगरी से भी छात्राएं यहां दाखिला ले रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *