भास्कर न्यूज | कांकेर भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के नेतृत्व, राज्य सचिव कैलाश सोनी, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त शैलेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में स्काउटिंग में यूनिट लीडर का सबसे उच्चतम कोर्स हिमालय वुड बैंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बिलासपुर किया गया। राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी द्वारा शिविर के लिए राज्य प्रशिक्षक मंडल में चयनित कांकेर जिले से एएलटी रोवर स्काउट लीडर प्रदीप कुमार सेन बस्तर संभाग से शिविर में सम्मिलित रहे। एएलटी रोवर सेन ने बताया प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 63 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जिसमें स्काउट विभाग के 38 और रोवर विभाग के 25 प्रशिक्षार्थी सम्मिलित हुए। राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी के मानक नियमों के अनुसार शिविर में स्काउटिंग की उत्पत्ति, रोवरिंग की उत्पत्ति, रोवरिंग का समाज में योगदान, बीपी सिक्स, ए ड्यूटी चैंज, सामुदायिक सेवा, रोवर प्रवेश से लेकर राष्ट्रपति स्काउट पाठ्यक्रम, यूनिफॉर्म, गांठें लेंसिंग, पायेनियर प्रोजेक्ट, हाईक, प्राथमिक उपचार, मैपिंग, स्माटनेश जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों को विस्तृत से मौखिक व प्रैक्टिकल के माध्यम से सुक्ष्तमता पूर्वक जानकारी प्रदान किया। हिमालय वुड बैंज स्काउट व गाइड यूनिट संचालन कराने का सर्वोच्च प्रशिक्षण है। प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के लिए सबसे पहले बेसिक कोर्स व एडवांस कोर्स पूर्ण करना होता है। राज्य मुख्य आयुक्त के अथक प्रयास और राज्य प्रशिक्षण आयुक्त के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय मुख्यालय पचमढ़ी मध्य प्रदेश में होने वाला इस प्रशिक्षण को छत्तीसगढ़ को अवसर प्रदान किया है। इससे छत्तीसगढ़ में यूनिट लीडर की संख्या में बढ़ोतरी व आने वाले समय में प्रशिक्षकों की संख्या में वृद्धि होगी।


