गोयल ग्रुप की हाहालद्दी आयरन ओर माइंस को मिले 9 पुरस्कार

भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल ग्राम हाहालद्दी में संचालित गोयल ग्रुप की लौह अयस्क खदान को 40वें खान सुरक्षा पखवाड़ा के समापन समारोह में 9 पुरस्कार प्राप्त हुए। बीते शनिवार को रायपुर में 40वें खान सुरक्षा पखवाड़ा के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समापन समारोह में गोयल ग्रुप की खदान को कुल 9 श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुए, जिसमें से पांच श्रेणियों माइन प्लान, दस्तावेज रिकॉर्ड, ट्रेनिंग व सुरक्षा प्रोग्राम, सुरक्षा प्रबंधन व पब्लिसिटी प्रोपोगंडा में प्रथम, जनरल वर्किंग, स्वास्थ्य व वेलफेयर एमिनिटीज व ओवरऑल में द्वितीय व एक्सप्लोसिव प्रयोग में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। गोयल ग्रुप के वरिष्ठ महाप्रबंधक व माइनिंग हेड सुरेश अग्रवाल ने माइनिंग टीम को शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *