जेएससीए चुनाव: अजय नाथ शाहदेव और एसके बेसरा होंगे आमने-सामने

रांची| 18 मई को इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) चुनाव को लेकर प्रचार जोर पकड़ चुका है। विभिन्न गुटों द्वारा बैठकें कर प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही है। अजय नाथ शाहदेव गुट से खुद अजय नाथ शाहदेव अध्यक्ष पद के दावेदार होंगे। उपाध्यक्ष पद के लिए संजय पांडे और कोषाध्यक्ष के लिए अमिताभ घोष को प्रत्याशी बनाया गया है। दूसरी ओर, अमिताभ गुट ने एसके बेहरा को अध्यक्ष और एसबी सिंह को सचिव पद के लिए उतारने की घोषणा की है। बताते चले कि तय शेड्यूल के अनुसार 9 से 13 मई तक नामांकन होगा। शेड्यूल के साथ मतदाता सूची का भी प्रकाशन कर दिया गया है। इसमें 633 लाइफ मेंबर, 9 संस्थान, 24 क्लब और 29 स्कूल शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *