रांची | खूंटी से इलाज के लिए रिम्स पहुंचे कैदी सामू मुंडा का इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी। कैदी को इलाज के लिए 6 मई को खूंटी जेल से रिम्स लाया गया था। वहां कार्डियो विभाग में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। 6 साल से जेल में बंद कैदी का अचानक शनिवार की रात रिम्स में स्थिति बिगड़ी जिसके बाद मौत हो गई। मौत के बाद मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया।


