कौन ट्रेन प्रभावित… संख्या 18175/ 18176 हटिया- झारसुगुड़ा -हटिया मेमू एक्सप्रेस 26 मई तक रद्द है। इसके अलावा 28 और 30 मई को भी रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18310 जम्मू तवी- सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया रांची) 15 मई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर साढ़े चार घंटा विलम्ब से जम्मू तवी से प्रस्थान करेगी। कारण… रांची रेल मंडल के कानारोवां – टाटी- परबाटोनिया रेलखंड और चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए पावर ब्लॉक लिया जाएगा।


