रांची | धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 मार्केट में एक ही रात में 10 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की गई। इस संबंध में धुर्वा थाना में चोरी की प्राथमिकी रविवार को दर्ज कराई गई है। दुकानदारों को इसकी जानकारी शनिवार की सुबह हुई। दुकानदारों को शक है कि मौसीबाड़ी और जगन्नाथपुर बस्ती के चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।


