फोरेंसिक साइंटिफिक लेबोरेटरी में 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। वेबसाइट fsl.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन 2 से 9 जून तक किया जाएगा। लास्ट डेट – 14 जून 2025 बिहार में लेबोरेट्री असिस्टेंट के 143 पदों पर नियुक्ति होगी, 15 मई से आवेदन होगा शैक्षणिक योग्यता : संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री, 2 साल का वर्क एक्सरपीरियंस होना चाहिए। आयु सीमा : न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 30 साल रखी गई है। आवेदन शुल्क : नि:शुल्क है। कैसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट fsl.delhi.gov.in पर जाएं। ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करके लॉग इन करें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके सब्मिट पर क्लिक करें। फॉर्म डाउनलोड करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। पूरी तरह से भरे हुए एप्लिकेशन फॉर्म को इस पते पर भेजें : प्रिंसिपल डायरेक्टर, फोर्स साइंस लेबोरेट्री, सेक्टर 14, रोहिणी, नई दिल्ली 110085. चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बिहार लेबोरेट्री असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता : 12वीं विज्ञान पास। आयु सीमा : न्यूनतम आयु सीमा 18 साल। अधिकतम उम्रसीमा सामान्य वर्ग के पुरुष के लिए 37 साल, महिलाओं के लिए 40 साल। ओबीसी/ईबीसी (पुरुष-महिला) के लिए 40 साल है। एससी-एसटी के लिए 42 साल है। आवेदन शुल्क : सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को आवेदन शुल्क 540 रुपए देने होंगे। एससी, एसटी, पीएच को 135 रुपए देने होंगे। कैसे करें आवेदन : वेबसाइट www.bssc.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए Laboratory Assistant 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें। New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। अब अपने रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें। फॉर्म भरकर सब्मिट करें। दैनिक भास्कर, रांची, सोमवार, 12 मई, 2025 |04


