रांची | भारत-पाक के बीच सीज फायर की घोषणा हो गई है, लेकिन अभी भी रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट में सिक्योरिटी काफी टाइट रही। एयरपोर्ट परिसर में आने वाली सभी गाड़ियों की सघन चेकिंग की जा रही है। एयरपोर्ट के अंदर जाने के लिए इंट्री पास और विजिटर्स पास नहीं बनाया जा रहा है।


