तीन दिवसीय बांग्ला मेला का समापन

रांची| बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में तीन दिवसीय मेला का रविवार को समापन हुआ। मेले में कुल 20 स्टॉल लगे थे। 3 दिन के मेले में चित्रांकन, साहित्य सभा, कविता पाठ, नृत्य, संगीत, नाटक से भरपूर रहा। रंगारंग कार्यक्रम स्थानीय व कोलकाता के कलाकारों को सम्मानित किया गया। रविवार को शाम 5 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। 5 बजे बांग्ला परिधान की जोड़ी का प्रतियोगिता हुआ। इसके बाद साहित्य सभा हुआ, जिसमें नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के 100 वर्ष जन्म जयंती के अवसर पर वक्ताओं ने अपना वक्तव्य रखा। शाम 6 बजे अर्चा साहित्य कला अकादमी के तत्वाधान में मोर देन हंड्रेड वॉइसेज इन रविंद्र संगीत कार्यक्रम का एक झलक प्रस्तुत किया गया। मौके पर संरक्षक सुप्रिया भट्टाचार्य, अध्यक्ष सिद्धार्थ घोष, सचिव अमित दास, अमित दास पिंकू, विश्वजीत, अभिजीत, सौरभो, डॉ पम्पा व अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *