भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलें तो यह संसार हिंसा से मुक्त हो सकता है : डॉ. रामेश्वर

रांची | बुद्ध पूर्णिमा की पूर्ण संध्या पर विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव के बरियातू स्थित आवास पर बुद्ध जयंती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष नमन कर भगवान बुद्ध के आदर्शों का स्मरण किया। भगवान बुद्ध को पुष्पांजलि अर्पित की गई और 108 दीप प्रज्वलित किए गए। जयपुर से पहुंचे छोटानागपुर बौद्ध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र तमांग और जयपुर वाहिनी गुंबा समिति के प्रमुख पेमेंन जिंबा के नेतृत्व में महिला अनुयायियों ने भक्ति भाव से भजन कीर्तन किया, जिससे वहां का माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।। इस अवसर पर डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि भगवान बुद्ध के वचन आज के युग में और भी अधिक प्रासंगिक हैं अगर हम उनके मार्गदर्शन पर चलें तो यह संसार हिंसा से मुक्त हो सकता है। प्रशासनिक अधिकारी निशा उरांव ने भी विचार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *