किड्जी स्कूल चौयरा में मना मदर्स डे समारोह, मां के सम्मान में भावुक हुआ मंच

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ किड्जी स्कूल चौयरा में रविवार को मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक भावनात्मक और आत्मीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी-अपनी माताओं को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया, जिससे वातावरण भावुक और आत्मीयता से भर गया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहा बच्चों द्वारा मां के प्रति समर्पित गीत, कविताएं और नृत्य, जिसे देख हर कोई अभिभूत हो गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य कल्पना पंडित ने बच्चों को मातृत्व के महत्व और मदर्स डे के मूल उद्देश्य पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊपर होता है। वह पहली गुरु होती है, जो निस्वार्थ भाव से जीवनभर हमारा मार्गदर्शन करती है। कार्यक्रम में उमा देवरी, मनीषा मदीना, श्रवणी सहित अन्य अभिभावक व शिक्षिकाएं मौजूद थीं। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार और पारिवारिक मूल्यों की भावना को प्रबल करते हैं। अंत में सभी माताओं को विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान किए गए और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *