भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ एनएच-18 सड़क पर कदमबेड़ा स्थित गजानन फैक्ट्री के पास शनिवार देर रात एक बजे एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सेवा ही धर्म ग्रुप के नौशाद अहमद और गुलशन कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को निजी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण। गंभीर स्थिति को देखते हुए सेवा ही धर्म ग्रुप के एंबुलेंस से ही नौशाद अहमद और गुलशन कुमार ने अपने ड्राइव करते हुए झाड़ग्राम अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान पावड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत के घड़ाधुआ गांव निवासी राहुल मुंडा (21) और सुखदेव मुंडा (17) के रूप में हुई। दोनों को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं शनिवार शाम को भी एक बाइक सवार धालभूमगढ़ हवाई पट्टी के पास अनियंत्रित होकर गिर गया। वह भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही सेवा ही धर्म ग्रुप के राम मुर्मू ओर गुलशन कुमार मौके पर पहुंचे। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ लाया गया। डॉक्टर मोनी माला सेन ने प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया।। घायल की पहचान मुसाबनी निवासी रवि सरकार (45) के रूप में हुई। वह नशे मे धुत था। सेवा ही धर्म ग्रुप के सदस्य हर समय दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सक्रिय रहते हैं। यह ग्रुप निजी एंबुलेंस से घायलों को समय पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाता है। इस नेक काम के लिए क्षेत्र में सेवा ही धर्म ग्रुप की अलग पहचान बन चुकी है। अब तक सैकड़ों लोगों की जान समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचा चुके हैं।


