रांची| रांची के कचहरी चौक पर स्थित यह सार्वजनिक नल वर्षों से सैकड़ों लोगों की प्यास बुझा रहा है, लेकिन अब यह खुद मरम्मत की आस में दम तोड़ रहा है। चबूतरा टूट चुका है, जिससे पानी नीचे गिर कर जमा हो रहा है। निकासी की व्यवस्था न होने से वहां गंदगी और कीचड़ फैल गई है, जिससे बदबू भी आने लगी है। प्यास लगने पर लोग रुकते तो हैं, लेकिन गंदा पानी और टूटी हालत देखकर पानी पीने से हिचकते हैं। जरूरी है कि नगर निगम जल्द ध्यान दे और इसकी मरम्मत कराकर लोगों को फिर से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए। -एदलहातू निवासी चंद्रदेव उरांव की रिपोर्ट


