मानगो पुल पर सड़क हादसा:बाइक सवार दो मजदूरों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में मानगो पुल के पास एक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोनारी निवासी सूबेदार प्रसाद और रोहित के रूप में हुई है। दोनों युवक डिमना क्षेत्र में लोडिंग और अनलोडिंग का काम करते थे। घटना उस समय हुई जब वे दिनभर का काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। मानगो पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। डॉक्टरों ने मृत किया घोषित टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साकची थाना की पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *