भारत-पाक युद्ध के बीच जालंधर में पटाखे चलाए, लोग डरे:शरारती तत्वों पर FIR दर्ज, युद्ध विराम के बाद कर रहे थे माहौल खराब

भारत पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव कम होने के बाद भी लोगों में डर और सहम का माहौल है। पंजाब बॉर्डर से सटे इलाकों सहित जालंधर और कपूरथला में भी पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन से हमला हुआ। मगर इसी दौरान जालंधर में कुछ शरारती तत्वों द्वारा पटाखे चलाए गए और शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की। पटाखे चला कर लोगों को डराया गया कि ये मिसाइल ब्लास्ट की आवाज थी। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ये एफआईआर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस द्वारा दर्ज की गई है। अब पढ़ें, जैसा दर्ज की गई एफआईआर में बताया गया जालंधर सिटी पुलिस के थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर पुलिस मुलाजिमों के बयानों के आधार पर हुई है। जालंधर पुलिस के एएसआई गुरमेल सिंह ने कहा- भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच जब उस पर विराम लग गया तो कुछ शरारती तत्वों द्वारा लोगों में भय का माहौल बनाने के लिए देर रात पटाखे और आतिशबाजी चलाई गई। इससे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई और लोग डरे सहमे रहे। पुलिस जांच के लिए पहुंची तो सभी हुए फरार एएसआई ने कहा- जब इस बारे में पुलिस को पता चला तो तुरंत जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर-8 से एक टीम जांच के लिए पहुंच गई थी। जांच में किसी भी व्यक्ति का नाम तो सामने नहीं आया, मगर पुलिस ने मामले में लोगों को गुमराह करने और माहौल खराब करने की एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। जिसके बाद पुलिस ने मामले में उक्त आरोपियों को केस में नामजद करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *